सुपौल, फरवरी 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को डीएम सावन कुमार के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने लोहिया नगर चौक से लेकर हुसैन चौक तक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों और नालों पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटाया गया। लोहिया चौक पर एक किराना दुकान संचालक और एक पान दुकानदार से जुर्माना वसूला गया। वहीं महावीर चौक पर एक अन्य किराना दुकान से भी आर्थिक दंड लिया गया। कुल मिलाकर 6600 रुपये जुर्माने की वसूली की गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कई दुकानदारों ने सड़क किनारे बने नाले तक को अतिक्रमित कर लिया था, जिससे आम लोगों को आवाजाही ...