सुपौल, अप्रैल 3 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड आठ में गुरुवार देर शाम अज्ञात उपद्रवियों ने पशु चारा और जलावन वाले घर में आग लगा दी, जिससे थुमहा निवासी वासुदेव मेहता व सुखदेव मेहता का एक-एक घर व घर में रखा जलावन सहित पशु चारा जलकर राख हो गया। पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे अज्ञात उपद्रवियों ने सोची-समझी साजिश के तहत आवासीय घर के पीछे बने घर में आग लगा दी। आस-पास के लोग जब-तक आग पर काबू पाते तब-तक घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में गृह स्वामी को लाखों का नुक़सान हुआ है। पीड़ित परिजन का आरोप है कि आएदिन स्मैक, गांजा, शराब और नशे के आदी युवा गांव की सुनसान जगहों को ठिकाना बनाते हैं और इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.