सुपौल, फरवरी 21 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को सुपौल सदर प्रखंड के जदयू संगठनात्मक चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया। जदयू के प्रदेश पदाधिकारी द्वारा नियुक्त चुनाव पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव एवं पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद प्रमोद कुमार मंडल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से एक बार पुनः अजय कुमार अजनबी को सुपौल सदर प्रखंड का जदयू प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। हालांकि चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक उम्मीदवार अजय कुमार अजनबी ने ही नामांकन दाखिल किया, जहां वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। मालूम हो कि संगठन के प्रति लगाव व कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी के अन्य सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए दावा नहीं ठोका और लगातार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.