सुपौल, मई 26 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की अमहा पंचायत स्थित भट्टावारी वार्ड 12 में सोमवार की शाम करीब छह बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें पांच लोगों के एक दर्जन घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग छोटेलाल पासवान के घर में लगी जो रविन्द्र यादव, रुपेश पासवान, विवेक पासवान, नारायण पासवान, आनंदी देवी के घरों को अपने चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग घर में रखा एक भी सामान बाहर नहीं निकाल सके। इस घटना में लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है। पिपरा में फायरबिग्रेड की गाड़ी नहीं रहने के कारण आग पर काबू पाना स्थानीय लोगों के लिए मुश्किल हो गया काफी देर बाद सुपौल से पहुंची अग्निशामक की गाड़ी आने के बाद स्थानीय लोगों और दमकल के सहयोग से आग को बुझाया गया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना व अंचलाधिकारी को आवेद...