सुपौल, अप्रैल 7 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत शिवपुरी पंचायत के मोमिन टोला वार्ड दो में मंगलवार शाम करीब चार बजे हुई अगलगी की घटना में दो परिवारों के घर जल कर राख हो गए। अगलगी की घटना मो इफ्तिखार अंसारी और मो शब्बीर अंसारी के घर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे स्थिति भयावह हो गई। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग में घर में रखा अनाज, गेहूं, कपड़े, बर्तन, चौकी समेत सभी दैनिक उपयोग की सामग्री जलकर राख हो गई। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।...