सुपौल, अप्रैल 9 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। गोविंदपुर पंचायत में बुधवार की रात आग की घटना में चार परिवार के पांच घर, सवा दो लाख नगदी सहित सारा सामान जलकर राख सो गया। घटना में बछडा सहित एक गाय और पांच बकरियां भी जल कर मर गई। आग लगने का कारण का पीडितों को पता नहीं चल सका है। घटना के बारे में लोगों ने बताया कि आग की लपटें सबसे पहले शुशील मंडल के घर से उठी। रात 11 बजे जब शुशील मंडल का लडका उठा तो देखा कि घर से आग की लपटें उठ ही है। आग देखते हीं शुशील की पत्नी रूकमणी देवी भी जगकर बेटे के साथ हल्ला मचाना शुरू कर कर दिया। हल्ला सून जब तक आस पास के लोगों का जमावडा होता तब तक आग की तेज लपटों ने शुशील मंडल क अलावे रंजीत मंडल, कृतानन्द मंडल और कुंदन मंडल के पांच घरों को अपने आगोश में लेकर सवा दो लाख नगदी सहित जमीनी कागजात, आधार कार्ड, जेवरात और अना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.