सुपौल, मार्च 28 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत स्थित लालमनियां वार्ड नंबर 6 में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अचानक लगी आग में शिवनारायण साह के दो आवासीय एक मवेशी घर सहित रसोई घर व घर में रखा खाने पीने के सामान सहित पांच बकरी जलकर राख हो गई। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई इस दरमियान आग की चपेट में आने से एक गाय का बछड़ा और एक व्यक्ति भी झुलस गए। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई जबतक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना-स्थल पर पहुंची तब-तक काफी संख्या में मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अगलगी में जले मवेशी के पोस्टमार्टम के लिए मवेशी डाक्टर को बुलाया गया है। घटना की जानकारी प्रखंड प्रशासन को भी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से अगलगी हुई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.