सुपौल, जनवरी 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 14 में मंगलवार की रात में संतोष गुप्ता के घर में घुरा से आग लगने के कारण एक फूस घर सहित घर में रखें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सारागढ़ पंचायत के वार्ड 14 निवासी संतोष गुप्ता के घर में घूरा से आग लग गया। जिसके कारण उसके एक फूस घर और घर मे रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगद राशि, दो बकरी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना अंचल कार्यालय और भपटियाही थाना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...