सुपौल, मार्च 28 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पंचायत के वार्ड 21 शर्मा टोला में शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब हुई अगलगी की घटना में चार परिवारों के सात घर जल कर राख हो गए। हालांकि आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका। स्थानीय लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। बताया जाता है कि सुबह सभी पुरुष खेतों में गए हुए थे। अचानक आग का धुआं देख टोले में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं में मची चीख पुकार के बाद जब तक आस-पास के ग्रामीण जमा होते तब तक आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। बाद में आनन-फानन में इसकी सूचना जदिया पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। उधर घटना को लेकर जमा हुए आस-पास के ग्रामीणों ने आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया। हालांकि कुछ देर में ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल तक रास्ता नहीं रहने की वजह से मुकदर्शक ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.