सुपौल, अक्टूबर 1 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के सहयोग से बुजुर्ग संसाधन केंद्र संस्कृत निर्मली के प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अन्तर पीढ़ी के बीच संवाद कर समझ, सम्मान और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्ग एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान प्राकृतिक विधि से खेती कर रहे किसान सत्यनारायण मंडल और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए कंचन देवी को स्वयंसेवी संस्था हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख आलोक कुमार वर्मा ने शाल देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- वृद्धजनों को किया गया जागरूक साथ ही संस्था के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक कुमार ने हेल्पेज इंडिया के कार्य...