सुपौल, जून 25 -- सुपौल, एक संवाददाता। रैयत किसान, मजदूर एवं भूमिहीन परिवारों ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक गुरुवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में शामिल रैयतों व भूमिहीन परिवारों ने इस क्रम में सुपौल अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस बाबत लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि सुपौल अंचल कार्यालय की वर्तमान कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश है। भूमिहीन परिवार वासगीत पर्चा के लिए, किसान दाखिल-खारिज व परिमार्जन के लिए और आम नागरिक शुद्धि पत्र के लिए महीनों दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि उस भ्रष्ट व्यवस्था के विरुद्ध है जिसने गरीबों का हक छ...