सुपौल, फरवरी 24 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को अंचल स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों प्रतिभागियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कला और प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में राघोपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सुपौल एवं तृतीय स्थान पर फुलपरास की टीम रही। विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को रामायण, द्वितीय स्थान को रामदरबार का चित्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को रामायण की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपौल अंचल अध्यक्ष डॉ. राजा कुमार सिंह ने कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.