भागलपुर, जनवरी 5 -- मरौना, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के मरौना दक्षिण पंचायत के पांडेयपट्टी वार्ड 02 स्थित महादेव मंदिर परिसर में आयोजिए नौ दिवसीय नवाह कीर्तन यज्ञ को लेकर 151 कुमारी कन्याओ और महिलाओ द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश मंदिर परिसर से निकल कर भलुआहि बाजार होते हुए मुख्य मार्ग से गेहूआ नदी के जनार्दनपुर छठ घाट पर पंहुची। पंडित अंकित कुमार मिश्र विधिवत जल भरी कराया और हर हर महादेव के जयकारे लगाए। कलश जनार्दपुर, कुशमौल, खंगरपूरा होते हुए मंदिर परिसर पंहुची। और विधिवत कलश स्थापित किया। कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों मे काफी उत्साह भरा हुआ था इस कपकापाती ठंड के बीना परवाह किए सभी डीजे के भक्ति धुन पर झूमते नाचते नजर आ रहे थे। मंदिर परिसर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मल्लाह समाज के सहयोग से नवाह संकीर्तन का आयोजन किया गया।जो...