सुपौल: 12 घंटे में अपहृत जिशान खान सकुशल बरामद, कार जब्त, कई अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 29 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में सोमवार को दिनदहाड़े हुए जिशान खान अपहरणकांड का पुलिस ने करीब 12 घंटे में खुलासा करते हुए अपहृत युवक को अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की है। मामले में कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सुपौल एसपी सरथ आरएस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे भीमपुर पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार अपराधियों ने जिशान खान का जबरन अपहरण कर लिया है। अपराधी जब उसे कार में बैठाने का प्रयास कर रहे थे, तभी ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की और जिशान को लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- बिहार में बीच सड़क दिनदहाड़े किडनैपिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.