भागलपुर, अप्रैल 24 -- समेली से सितेश की रिपोर्ट मध्य विद्यालय मलहरिया में अनूठा नवाचार अंतर्गत विद्यालय के छत पर प्लास्टिक के टूटे बर्तन, तेल का कंटेनर, प्लास्टिक बैग में मिट्टी एवं जैविक खाद डालकर ऑर्गेनिक विधि से विद्यालय के छत पर लौकी, झिंगा, भिंडी, परवल, करेला,बैंगन, झिंगली, खीरा, टमाटर, बींस, लाल साग आदि सब्जियों को उगाया जा रहा है। यह सब्जियां केमिकल से पूरी तरह मुक्त है और इसमें पोषक तत्व की भारी मात्रा मिलती है। विद्यालय में पीएम पोषण योजना अंतर्गत मध्याह्न भोजन में इन सब्जियों का सेवन से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास ठीक ढंग से हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजयम् ने कहा कि पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ताजी सब्जियां एवं फल उगाकर कुपोषण दूर करने का अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि छत पर पोषण...