भागलपुर, मार्च 7 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए शनिवार को प्रचार-प्रसार रथ (जागरूकता रथ ) रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनंत सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने कहा किइस रथ का मुख्य उद्देश्य आम जनता को आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित, सुलभ और मुफ्त में मामलों का निपटारा करने के लाभों के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि छोटे-मोटे, सुलहनीय आपराधिक, बैंक ऋण, बिजली, पानी और पारिवारिक मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने जिले वास...