भागलपुर, जून 6 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर, पटना के निदेशक रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम सुपौल में छात्रों और युवाओं ने कैंडिल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग की। गांधी मैदान से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों और आम लोगों ने भाग लिया। मार्च में शामिल छात्र हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लिए हुए थे। तख्तियों पर "रोशन आनंद सर को रिहा करो" सहित विभिन्न मांगों से जुड़े नारे लिखे थे। पूरे मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने रोशन आनंद के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनकी रिहाई की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- सुपौल: रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों का कैंडिल मार्च छात्रों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक और श...