भागलपुर, मार्च 24 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड वार्ड स्थित रामनगर मोड़ से करजाइन रोड (एनएच 106) को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से टूटकर जर्जर हो गई है। इस महत्वपूर्ण बाईपास सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क हजारों लोगों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है, लेकिन इसकी दयनीय स्थिति ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे कीचड़ और दलदल बन जाता है। इस कारण कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं का आवागमन बाधित हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों मुकेश कुमार सिंह, मो आलम, मो असलम, छोटे लाल शाह, काशी गुप्...