भागलपुर, फरवरी 12 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे परसरमा चौक के समीप एक सीएनजी टेंपो पलटने से एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि किशनपुर थाना क्षेत्र के सीगयावोन निवासी 18 वर्षीय रणधीर कुमार करजाइन पॉलिटेक्निक कॉलेज से कटिहार में होने वाली पॉलिटेक्निक परीक्षा देने जा रहा था। परसरमा चौक के समीप भैंस को बचाने के प्रयास में सीएनजी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रणधीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। राघोपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.