भागलपुर, मार्च 14 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी चौक पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार टेंपो ने आगे जा रही एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टेंपो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक अपने घर हुलास से सिमराही किसी काम को लेकर जा रहे थे। उसी दौरान हुलास की तरफ से टेंपू राघोपुर की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान गद्दी चौक पर आगे जा रहे बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्टर मार दिया। जहां बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल युवक की पहचान हुलास वार्ड 2 निवासी गोपाल ठाकुर (30 वर्ष) के रूप में हुई ...