अररिया, दिसम्बर 23 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत स्थित गणपतगंज वार्ड नंबर 6 में रविवार रात एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये नकद और 20 हजार रुपये के चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...