भागलपुर, जून 6 -- प्रतापगंज से विजय राज छाजेड़ की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र की चिलौनी उत्तर पंचायत के भालूकुप वार्ड संख्या-04 में शनिवार तड़के हुई भीषण आगलगी की घटना में एक परिवार की पूरी गृहस्थी उजड़ गई। आग की लपटों ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते धर्मेंद्र शर्मा के दो घर जलकर राख हो गए। हादसे में दो बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि एक मोटरसाइकिल समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजे धर्मेंद्र शर्मा के घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। उस समय उनकी पत्नी रूबी देवी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। पड़ोस के एक व्यक्ति की नजर आग पर पड़ते ही उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ...