भागलपुर, मई 10 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनियां गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान दिलखुश कुमार (08) के रूप में हुई है। वह गांव निवासी दुर्गानंद राम का पुत्र था। जानकारी के अनुसार दिलखुश गांव के बगीचे में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान वहां मिट्टी भराई का काम चल रहा था और ट्रैक्टर की लगातार आवाजाही हो रही थी। खेलते-खेलते मासूम अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर...