लखीसराय, मार्च 21 -- प्रतापगंज। थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुखानगर-गणपतगंज मुख्य सड़क पर छोटी नहर के समीप अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार ठोकर मार फरार हो गया।घायल युवक की पहचान इस्लामपुर वार्ड 1 निवासी मो. रब्बान का लडका मो. मिकाइल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह शनिवार की सुबह अपनी फुआ को छोडने पांच बजे सुबह गद्दी गांव गया था। ईद पर्व को लेकर वह फुआ को छोड़कर वापस अपने घर इस्लामपुर लौट रहा था। इसी दौरान सुखानगर रोड स्थित छोटी नहर के पास यह हादसा हो गया। इसकी खबर 112 को दी गई.। लेकिन जब तक 112 घटनास्थल पर पहुंचती उसके पहले हीं स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए प्रतापगंज पीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना परिजनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.