भागलपुर, अप्रैल 10 -- राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र की देवीपुर पंचायत स्थित कोरियापट्टी में हुए सनसनीखेज प्रिंस हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी के दौरान धरहारा वार्ड 13 निवासी अजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने हाल ही में इस मामले की गहन जांच की और घटनास्थल का मुआयना किया था। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कांड संख्या 277/25 में चल रहे सुपरविजन के दौरान अजय चौधरी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात उसे धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।डीआईजी-एसपी ने घटनास्थल का किया था द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.