भागलपुर, मार्च 12 -- त्रिवेणीगंज। अनुमंडल क्षेत्र के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम इंसानियत व मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है।जहाँ परिजनों व ग्रामीणों ने कथित तालिबानी फरमान मॉडल अपनाते हुए कानून को धता बताते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई करते हुए एक नाबालिग लड़की से जबरन शादी करा दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस की रहस्मयी चुप्पी पुलिस के लचर व असंवेदनशील कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उन्मादी भीड़ एक नाबालिग लड़के को घेरकर बुरी तरह पीट रही है। मारपीट के दौरान लड़का रोते हुए बार-बार कह रहा है कि वह अभी पढ़ाई करना चाहता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.