भागलपुर, जून 6 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट जिले में शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कुछ ही देर में जिले के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सांख्यिकी विभाग के वर्षामापी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में सबसे अधिक 50.2 मिमी वर्षा पिपरा प्रखंड में दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा इसके अलावा सुपौल सदर में 46 मिमी, सरायगढ़-भपटियाही में 42.6 मिमी और बसंतपुर में 28.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। किशनपुर में 16.2 मिमी, त्रिवेणीगंज में 11.4 मिमी, राघ...