भागलपुर, अप्रैल 22 -- त्रिवेणीगंज से मनोज रोशन की रिपोर्ट त्रिवेणीगंज। एन एच 327 ई पर जदिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक रात भीषण सड़क हादसे ने इलाके को गमगीन कर दिया। जदिया थाना क्षेत्र के पाण्डेपट्टी स्थित पेट्रोल पंप से करीब दो किलोमीटर आगे मोड़ के समीपएक ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 9 9-30 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जदिया पुलिस सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार सुमन ने प्राथमिक उपचार के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया।वहीं, दो अन्य घायलों की हालत नाजुक देख...