भागलपुर, अप्रैल 16 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट सुपौल। जिले में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। पटना से उदाकिशुनगंज जा रही यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर एनएच-27 किनारे हरियाही स्थित सब-वे के पास पलट गई। हादसे में बस सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के समीप सुबह करीब 4 बजे की है।जानकारी के अनुसार बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली (SDH) पहुंचाया गया।अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार की देखरेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.