भागलपुर, अप्रैल 2 -- सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के मलहद रामचोरी शिव डावर स्थित जलकर में गुरुवार सुबह एक किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। मृतक की पहचान नगर परिषद के राजेंद्र नगर वार्ड 15 निवासी सुरेश मुखिया के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 10 सालों से जलकर के पास ही झोपड़ी बनाकर रह रहे थे और मखाना की खेती कर रखवाली करते थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह जलकर में घास काटने गई महिलाओं ने पानी में शव को देखा। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने इस घटना को संद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.