भागलपुर, जून 1 -- वीरपुर (सुपौल) से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट नगर पंचायत वीरपुर स्थित एक निजी होटल में रविवार को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंग कुमार ने की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिले के सभी 11 प्रखंडों के अध्यक्षों, चारों अनुमंडलों से आए प्रतिनिधियों तथा लगभग 870 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, ग्रामीण सुरक्षा में योगदान तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...