भागलपुर, अप्रैल 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता एनएच 27 पर सीमेंट लदा तेज रफ्तार ट्रक यात्रियों से भरी बस से टकरा गया। हादसे में पटना, कटिहार, खगड़िया, अररिया और जहानाबाद निवासी नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र की पिपरा खुर्द पंचायत के पास रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एनएच 27 पर पटना से पूर्णिया जा रही महुली यात्री बस और राघोपुर से सिमराही की ओर विपरीत दिशा से जा रहे सीमेंट लदे एक तेज रफ्तार ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि पटना स...