भागलपुर, मार्च 22 -- सुपौल, हिंदुस्तान टीम। प्रखंड परिसर में ईद ड्यूटी के दौरान तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से शनिवार की रात हड़कंप मच गया। सभा भवन परिसर स्थित एक बंद बाथरूम में उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान भोजपुर जिले के सीकरहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटखौली वार्ड-8 निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री ऋतु कुमारी के रूप में हुई है। वह किशनपुर थाना में पदस्थापित थी और ईद के मद्देनजर प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में करीब 40 महिला कांस्टेबलों के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब साढ़े 7 बजे वह मोबाइल चार्जिंग के बहाने बाथरूम में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथी कर्मियों को संदेह हुआ। दरवाजा खोला गया तो अंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.