सुपौल: आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस आपूर्ति ठप, पूरक पोषाहार योजना पर संकट
भागलपुर, जून 1 -- सुपौल से आश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। एक ओर जिला प्रशासन की ओर से गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले तीन महीने से अधिक समय से गैस आपूर्ति ठप होने के कारण बच्चों की पूरक पोषाहार योजना प्रभावित हो रही है। गैस की अनुपलब्धता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके पोषण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। विभाग द्वारा बच्चों को समुचित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन नियमित आपूर्ति नहीं होने से पूरी व्यवस्था चरमराने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.