भागलपुर, अप्रैल 24 -- कुनौली (सुपौल) से सुनील कुमार की रिपोर्ट गर्मी ने अपना रंग तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों को कुछ खास अहमियत बरतने की जरूरत है। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर साफ दिखने लगा है। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण लू लगना (हिट स्ट्रोक या सनस्ट्रोंक ), डिहाइड्रेशन , चक्कर आना, सर्दी खांसी, बूखार, सिरदद, आंखों में जलन और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर बुजुर्ग ,बच्चे और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से शरीर का तापमान असंतुलित हो जाता है, जिससे कई बार हालत गंभीर भी हो जाती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और उमस का असर: बढ़ रहे मौसमी रोग के मरीज गर्मी बढ़ते ही एपीएचसी कुनौली के ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है । हीट स्ट्...