हापुड़, मई 25 -- थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी रजा मोहम्मद का भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसके ही पैतृक गांव में शव को सुपुर्द एक खाक कर दिया गया। इस दौरान परिवार में कोहराम मचा रहा, जबकि सैकड़ो की भीड़ मृतक के परिजनों के पास पहुंची। बता दे कि मूल रूप से गांव राजपुर निवासी रजा मोहम्मद करीब 17 साल से परिवार के साथ मेरठ रहता था ।उसके खिलाफ 30 से अधिक लुट, दुष्कर्म,हत्या का प्रयास समेत क्या संगीत धाराओं में अभियोग पंजीकृत थे। राजा मोहम्मद ने पिछले 4 दिन में अलीगढ़ जनपद के अलग-अलग स्थान से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- सिंभावली थाने का हिस्ट्रीशीटर था रजा मोहम्मद घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया था, जिसको पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार की देर रात को वाहन चेकिंग के दौरान राजा मोहम्मद की जनपद अलीगढ़ के अ...