कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्रेंड्स क्लब ने प्रिंस क्लब को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में सुपीरियर स्प्रिट ने सोनेट क्लब छह विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में गांधीग्राम ने किंग्स क्लब को 84 रन से हराया। चौथे मैच में नेशनल क्लब ने अशोका ज्योति को सात विकेट से पराजित किया। पांचवे मैच में आईआईटी ने एमयूसी को 12 रन से हराया।सप्रू मैदान पर हुए मैच में प्रिंस क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम सिंह ने 56 रन, आयुष वर्मा ने 29 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी फ्रेंड्स क्लब ने 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 182 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अभिजीत ने शानदार शतकीय पारी खेली। पीएसी मैदान पर हुए मैच में सोनेट क्ल...