गया, अगस्त 9 -- बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को अकौना पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय सुपाई में छात्र-छात्राओं को पौधरोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षक नदीम अख्तर ने बच्चों को पेड़-पौधों के फायदे, नदी, तालाब व पोखर जैसे जलस्रोतों को प्रदूषित नहीं करने तथा पानी के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े 11 सूत्री संकल्प भी दिलाए गए। प्रधान शिक्षक दानिश अंसारी ने बताया कि बिहार पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मौके पर शिक्षक अयाज खान, मो. माज, सद्दाम हुसैन, तरन्नुम परवीन और शबाना परवीन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...