गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम सुपरवाइजर सफाई श्रमिक संघ का वार्षिक चुनाव 2026- 27 संघ भवन में समन्वय समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह के देख रेख में सोमवार को संपन्न हुआ। सर्वानुमति से राजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष और महामंत्री छेदीलाल मनोनीत हुए। उपाध्यक्ष सुधीर यादव, कार्यालय सचिव राम गोपाल मिश्रा, संयुक्त मंत्री विशाल, संगठन मंत्री मकबूल, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बसंत, मेघनाथ, खुर्शीद, रामचंद्र, मोहम्मद शाहिद, सुभान अली, रामनरेश, आफताब अहमद निर्वाचित हुए। इस अवसर पर काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे यूनियन के सदस्यों के लिए संघर्ष में सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.