नई दिल्ली, फरवरी 25 -- NZ Vs SL Live Score: नमस्कार, विश्व कप की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम से हम आपके साथ जुड़ रहे हैं, जहां आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के अहम मुकाबले में श्रीलंका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। सुपर-8 के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए हैं। कप्तान सैंटनर ने अंत में ताबड़तोड़ पारी खेली जिसकी वजह से टीम यहां तक पहुंच सकी। श्रीलंका को करो या मरो वाले इस मैच में जीतने के लिए 169 रन बनाने होंगे। श्रीलंका के लिए यह मुकाबला मस्ट विन है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए भी इस मैच को जीतना ब...