फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सुपर 100 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-1 प्रवेश परीक्षा बुधवार को फरीदाबाद समेत पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक स्तर पर कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदेशभर में 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) थी, जिसमें गणित विषय से जुड़े 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। अंक 200 निर्धारित थे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा गया। प्रदेश स्तर पर अनुमान है कि लगभग 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। वहीं जिले में भी 1058 छात्रों ने परीक्षा दी। शिक्षा विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.