गया, अप्रैल 2 -- गया में स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शेष विभागों को शीघ्र चालू कराने की मांग तेज हो गई है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर अस्पताल में निर्धारित सभी विभागों को जल्द शुरू करने का आग्रह किया है। बिहार प्रदेश जदयू व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने गया संसदीय क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। मांग पत्र में बताया गया कि एएनएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कई महत्वपूर्ण विभाग अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं, जबकि इस अस्पताल से मगध क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है।सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.