भागलपुर, जून 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। 200 करोड़ की लागत से संचालित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग खोला जाएगा। इस विभाग का संचालन जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के मेडिसिन विभाग द्वारा किया जाएगा। विभाग को मेडिसिन समेत चार विभागों के डॉक्टर मिलकर चलाएंगे। यह भी पढ़ें- सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में खुलेगा इमरजेंसी मेडिसिन विभागइमरजेंसी मेडिसिन विभाग का उद्घाटन इस विभाग में मार्ग दुर्घटना, गोलीबारी में घायल होने से लेकर दिल, दिमाग व किडनी के गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के तौर पर इलाज किया जाएगा। वहीं तत्काल इलाज न मिलने से इमरजेंसी के मरीजों की होने वाली मौत की दर को कम किया जा सकेगा। विभाग में चलेगा 30 बेड का इमरजेंसी मेडिसिन वार्डडॉक्टर्स की नियुक्ति मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के...