धनबाद, मार्च 26 -- सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए 130 कर्मचारियों की बहाली होगी। राज्य सरकार ने धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल को इसकी स्वीकृति दे दी है। इस स्वीकृति के बाद 200 बेड वाले इस अस्पताल के संचालन की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। अधिकारियों की मानें तो कर्मचारियों की बहाली की स्वीकृति मिलने से इस अत्याधुनिक अस्पताल को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। बहाली प्रक्रिया में नर्स, लैब टेक्नीशियन, एमआरआई टेक्नीशियन, सीटी स्कैन टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इन पदों पर कर्मियों की नियुक्ति से अस्पताल की विभिन्न सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती प्र...