धनबाद, अप्रैल 8 -- दिल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर। धनबाद मेडिकल कॉलेज स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ओपीडी में अब हर सप्ताह तीन दिन दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज होगा। शहर के जाने माने दो कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सूरज च्वहान और डॉ अद्वैत आकाश यहां ओपीडी करेंगे। इसके अलावा न्यूरो सर्जन डॉ कुणाल किशोर भी यहां सप्ताह में एक दिन ओपीडी करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार को ओपीडी का नया शिड्यूल जारी कर दिया है। यह सोमवार से प्रभावी होगा। यह है नया शिड्यूलसोमवार : न्यूरो सर्जरी डॉ राजेश सिंह, यूरोलॉजी डॉ गौरव प्रकाश, कार्डियोलॉजी डॉ अद्वैत आकाश, प्लास्टिक सर्जरी डॉ डीके सिन्हामंगलवार : न्यूरो सर्जरी डॉ एनके जिंदल, यूरोलॉजी डॉ साकेत नारनोली, प्लास्टिक सर्जरी डॉ गौरव पटोदिया, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ अली जैद अनवर, रेस्पिरेटरी मेडिसिन डॉ अनामिका वर्म...