दरभंगा, जून 13 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों के लिए और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में डायलिसिस यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। यूनिट में डायलिसिस के लिए चार आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। वहां एक साथ चार मरीजों के डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। यूनिट की शुरुआत होने पर डीएमसीएच में डायलिसिस के लिए कई अधिक बेड उपलब्ध हो गए हैं। लंबे समय से गुर्दा रोग मरीजों के लिए लाइफलाइन बनी मेडिसिन आईसीयू यूनिट में तीन बेड उपलब्ध हैं। इसके अलावा पीपीपी मोड के तहत संचालित अपोलो डायलिसिस सेंटर में भी कई बेड उपलब्ध हैं。

डायलिसिस यूनिट की स्थापना बता दें कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी यूनिट में डायलिसिस की शुरुआत करने के लिए अस्पताल प्रशासन काफी दिनों से प्रयास...