कानपुर, मई 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रही सेवन-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। जिसमें कैंटोनमेंट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में सुपर स्ट्राइकल को 3-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।प्रतियोगिता में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब ने उन्नाव स्टेडियम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित किया। कैंटोनमेंट क्लब की ओर से छठे मिनट में प्रथम सिंह ने शानदार शॉट लगाकर गोल किया। 15वें मिनट में अरीब के बेहतरीन पास पर सतेंद्र यादव ने और दूसरे हाफ में कप्तान के पास को प्रथम ने गोल में तब्दील किया। अंतिम क्षणों में कबीर ने गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई। दूसरे सेमीफाइनल में सुपर स्ट्राइकर ने यूनिवर्सिटी फुटबाल क्लब को 2-1 से हराया। सुप...