गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को सुपर सीडर एवं सीड ड्रिल के संचालन, कैलीब्रेशन और रखरखाव का तीन दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले से आठ प्रगतिशील किसानों का चयन होगा। इच्छुक किसान सात अगस्त तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ में यह प्रशिक्षण होगा। उन्होंने बताया कि चयनित होने के लिए अभ्यर्थी का प्रगतिशील एवं इच्छुक कृषक होना आवश्यक है। साथ ही उसकी आयु 25 से 45 वर्ष के बीच हो। अभ्यर्थी आयु, निवास, शैक्षिक योग्यता और पहचान पत्र की प्रतियों के साथ फोटो संलग्न कर आवेदन सात अगस्त तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...