प्रयागराज, मार्च 9 -- संगमनगरी के बाशिंदों के लिए होली के बाद का रविवार बेहद खास बन गया। इसीलिए तो रात साढ़े 10 बजे के बाद शुरू हुआ पटाखों का शोर काफी देर तक सुनाई देता रहा। इसके साथ रह-रहकर गूंजने वाले नारे जश्न का उल्लास दुगुना कर दे रहे थे। यह माहौल जिले में किसी खास इलाके तक ही सीमित नहीं रहा। झलवा से लेकर झूंसी और सोरांव से लेकर कोरांव, यानि शहर हो या गांव, हर तरफ खुशी चहक रही थी। वजह सिर्फ एक कि भारत टी-20 में फिर विश्व विजेता बन गया। रंगों का त्योहार होली बीत चुका है और ईद भी करीब आती जा रही है, लगे हाथ खेल प्रेमियों ने दीपावली भी मना ली। दारागंज हो या दरियाबाद, कीडगंज हो या मुट्ठीगंज, हर तरफ उल्लास छाया रहा। इस बार टीम इंडिया अगर-मगर के दौर से गुजरते हुए खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। हालत यह हुई कि सुपर-8 में वेस्टइंडीज से मुकाबला...