मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- राज्य कर विभाग ने बुधवार रात खतौली में जीएसटी चोरी में एक बड़ी कार्रवाई की है। ई-रिक्शा निर्माता कंपनी श्री सुपुर मैट्रो इंडस्ट्रीज में जांच के दौरान टीम ने बड़ी गड़बड़ी पकड़ी है। फर्जी बिलिंग से ईटीसी लेने सहित अन्य कर चोरी में विभाग ने 51.98 लाख की वसूली भी की है। स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चन्द्र दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने टीम के साथ खतौली क्षेत्र स्थित श्रीसुपर मैट्रो इंडस्ट्रीज में छापा मारा। इस दौरान टीम ने वहां इंडस्ट्रीज का भौतिक सत्यापन किया। रातभर चली जांच में टीम ने मौके पर सुपर मैट्रो इंडस्ट्रीज परिसर में 83.17 लाख मूल्य का माल मौके पर कम पाया, जिस पर कानूनी नियम से विभागीय अधिकारियों ने 14.96 लाख कर के रूप में जमा कराया गया। इसके अतिरिक्त भी फर...